CBSE 12th Result-2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने री-इवैल्यूएशन (CBSE Re-Evaluation) के बाद 12वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में रांची की अवनी केजरीवाल (CBSE Topper Avni Kejriwal) ने ऑल इंडिया टॉप किया है। री-इवैल्यूएशन में अवनी केजरीवाल के 24 मार्क्स बढ़े। इससे अवनी केजरीवाल ने 500 में से 500 नंबर हासिल कर ऑल इडिया स्तर पर टॉप किया।

अवनी केजरीवाल डीपीएस रांची की स्टूडेंट हैं। अवनी केजरीवाल ने 12वीं में 500 में 500 नंबर प्रापत किए हैं। वह काॅमर्स स्ट्रीम की स्टूडेंट थी। इस तरह सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में ओवरऑल टॉपर बनने के साथ ही वह कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर भी बनीं हैं।

डीपीएस रांची की स्टूडेंट अवनी केजरीवाल ने 12वीं में 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं। पहले घोषित परिणाम में अवनी को 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा था और इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। 13 मई को जारी किए गए बोर्ड रिजल्ट में अवनी को कम नंबर मिले थे लेकिन अब जब दोबारा से कॉपी चेक हुई तो, उन्होंने टॉप कर दिया। अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, अतिरिक्त विषय ग्राफिक्स में उन्होंने 99 अंक हासिल किए हैं।

विषयअंक
अंग्रेजी कोर100 अंक
अकाउंटेंसी100 अंक
बिजनेस स्टडीज100 अंक
अर्थशास्त्र100 अंक
अप्लाईड मैथमेटिक्स100 अंक

इंग्लिश और बिजनेस स्टडीज में बढ़े उनके नंबर

अवनी केजरीवाल सीबीएसई 12वीं बोर्ड की ऑल इंडिया टॉपर बन गई हैं, लेकिन उनकी टॉपर बनने की यात्रा री-इवैल्यूएशन के माध्यम से पूरी हुई है। अवनी केजरीवाल को 12वीं मेन रिजल्ट 2026 में इंग्लिश में 81 नंबर मिले थे। वही बिजनेस स्टडीज में भी उन्हें 95 नंबर मिले थे। री-इवैल्यूएशन के बाद उन्हें दोनों ही विषय में 100-100 नंबर मिले हैं। इस तरह उनके 24 नंबर बढ़े हैं। इसके अलावा एडमिशनल सब्जेक्ट ग्राफिक्स में भी उन्हें 99 नंबर प्राप्त हुए हैं।

पिता बिजनेसमैन, मां हाउसवाइफ

अवनी के पिता मितेश केजरीवाल बिजनेसमैन हैं। जबकि उनकी मां पूनम केजरीवाल हाउसवाइफ हैं। वहीं अवनी केजरीवाल के इस शानदार प्रदर्शन पर डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने भी खुशी जताई है। अवनी ने CUET-UG 2026 परीक्षा भी दी है और अब वह बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती हैं। भविष्य में उनका सपना एक सफल उद्यमी बनने और अपना व्यवसाय स्थापित करने का है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m