Pune Lohagad Fort Ketan Agrawal Murder Case: इंदौर के ‘सोनम-राजा रघुवंशी’ जैसे कांड का मामला महाराष्ट्र की आईटी सिटी पुणे से आया है। पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ किले में युवा बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की हुई मौत में बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केतन विशाल अग्रवाल की मौत 400 फुट गहरी खाई में पैर फिसलकर गिरने से नहीं हुई थी। केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी वो भी सुनियोजित तरीके से। इस हत्याकांड को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने ही अंजाम दिया था।
दरअसल इससे पहले पुलिस मानकर चल रही थी कि ट्रेकिंग के दौरान फोटो खिंचवाते समय तेज हवा के कारण बैलेंस बिगरने से केतन विशाल अग्रवाल 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इससे उनकी मौत हो गई थीछ। हालांकि जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी कहानी बदलने लगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शक की सुई किसी दुश्मन पर नहीं बल्कि केतन की होने वाली पत्नी और उसके करीबियों पर घूम रही है। यही वजह है कि यह मामला लोगों को चर्चित सोनम-राजा केस की याद दिला रहा है।
पुलिस जांच के दौरान केतन की मंगेतर के बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास सामने आए। ऐसे में अधिकारियों को शक हुआ कि वह कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि मंगेतर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी।

पुलिस का दावा है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच एजेंसियों को संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।
19 जून को था मंगेतर का बर्थडे
केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए उसके और दोस्तों के साथ लोहागढ़ किला गए थे। उनका जन्मदिन 19 जून को था और केतन ने शादी से पहले एक खास ट्रिप का प्लान बनाया था। दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

