3 kg Gold Recovered From TMC Leader Tina Saha House: पश्चिम बंगाल में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और उनेक नेताओं की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। विभिन्न आरोपों में हर दिन ममता बनर्जी के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं। बंगाल की सुवेंदु सरकार टीएमसी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ अभियान जारी रखे हुएओ है। अब टीएमसी नेता टीना साहा मुसीबक में फंस गई है। टीएमसी नेता टीना साहा के घर से 3 किलो सोना बरामद हुआ है। पश्चिम बंगाल के नादिया में पुलिस ने तड़के (सुबह) 3 बजे टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा मारा। इस दौरान 3 किलो सोना बरामद हुआ।
टीएमसी नेता टीना साहा के खिलाफ यह कार्रवाई वसूली केस में गिरफ्तार टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता (sabyasachi dutta) से पूछताछ के बाद की गई है। पुलिस ने हाल में ही टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ करने के बाद अब टीएमसी नेता टीना साहा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार तड़के 3 बजे नदिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर छापेमारी। छापे के दौरान उनके घर से 3 किलो सोना बरामद हुआष यह सोना तृणमूल नेता और बिधाननगर पुराणिकम के अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता के खिलाफ चल रही जांच के दौरान बरामद किया गया। टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर बिधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस TMC नेता सब्यसाची दत्ता को साथ लेकर पहुंची थी। तलाशी के दौरान घर से 3 किलो सोना बरामद किया। सब्यसाची दत्ता को 8 जून को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आज, मंगलवार को उनकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त हो रही है।
सोना सब्यसाची के पैसों से खरीदा गया था
जानकारी सामने आई है कि बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने सब्यसाची के साथ नादिया के तेहट्टा और करीमपुर में छापेमारी अभियान चलाया। यह छापेमारी तृणमूल नेता और सब्यसाची की करीबी दोस्त टीना भौमिक साहा के पिता के घर और ससुराल में की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला कि सोना सब्यसाची के पैसों से खरीदा गया था और टीना के घर में रखा गया था। टीना के दो घरों से 3 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से अधिक है।
टीना को भेजा गया नोटिस
बरामद की गई चीजों में सोनेके हार हार, चूड़ियां, लॉकेट और झुमके के साथ हील कई चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही कई जमीन संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। गुरुवार को टीना को बिधाननगर पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस दिया गया है।
ये मेरे खिलाफ साजिशः टीना
हांलाकी तृणमूल नेता टीना का दावा है कि यह साजिश राजनीतिक कारणों से रची गई है। उनका सब्यसाची दत्ता से कोई और रिश्ता नहीं है। टीना ने बताया कि उनकी मुलाकात 2025 में हुई थी। टीना का आरोप है कि उनकी मां और भाई की पत्नी समेत परिवार की सात महिलाओं के सारे गहने जब्त कर लिए गए हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

