संजय पाटीदार, भोपाल। सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2025 -26 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भोपाल के 9 हजार 399 समेत मध्यप्रदेश के 80 हजार 454 छात्रों और देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजि लॉकर और उमंग ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, यानी भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा। भोपाल का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से भी कमजोर रहा।
रिजल्ट जारी होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र खुश है तो वही कुछ छात्र अपने नंबरों को लेकर चिंतित भी है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने राहत दी है। cbsc ने साफ किया है कि जो छात्र एक या एक से ज्यादा विषयों में पास नहीं हो सके है। उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा ताकि उनका साल खराब न हो। इसके अलावा जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें उम्मीद से कम नंबर मिले हैं, वे री-इवैल्यूएशन यानी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी भी मंगवा सकते है। बोर्ड जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा करेगा।
छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही रिजल्ट देखे। इस बार 12 वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक करवाई गई थी । ओर कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल सिस्टम से हुआ हैं। CBSE इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है और न ही किसी छात्र को टॉपर घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि किसी भी बच्चे को स्कूल, जिला या राज्य टॉपर न बताया जाए।

