राहुल शर्मा, भिण्ड। जिला अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही और हादसे की खबर सामने आई है। यहां के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड की छत की सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे के वक्त वार्ड में कई माताएं अपने नवजात बच्चों को दूध पिला रही थीं। मलबे की चपेट में आने से तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें : 21 लाख का ‘दान’ बना विवाद की जड़: प्रसिद्ध बगीचा सरकार मंदिर में महंत और पुजारी के बीच खूनी जंग, 5 घायल
दुग्धपान के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब महिलाएं अपने शिशुओं को दूध पिला रही थीं। अचानक सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। जिसके बाद चीख-पुकार मचते ही अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोग मदद के लिए वहां पहुंचे। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए गए बच्चे
हादसे के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। घायल महिलाओं का उपचार जारी है। वहीं नवजात की स्थिति पर भी डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें : निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति से तलाक करवाने के बाद शादी से मुकरा आरोपी
जर्जर बिल्डिंग और प्रशासन की अनदेखी
स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों का कहना है कि जिला अस्पताल की यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। सीलिंग गिरने की घटनाएं यहां नई नहीं हैं। जर्जर हालत के बावजूद इसी बिल्डिंग में संवेदनशील वार्ड संचालित किए जा रहे हैं जो सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है।

