प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।


इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।

यह घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

