CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. दोपहर 1 बजे वे विधानसभा परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी के लिए रवाना होंगे, जहां वे पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे.
अतिथि व्याख्याता आज उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से करेंगे मुलाकात
रायपुर. प्रदेशभर के अतिथि व्याख्याता आज बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के शंकर नगर स्थित सरकारी निवास पहुंचेंगे. सुबह 9 बजे से 10:30 बजे के बीच प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मुलाकात कर नीति-2024 में संशोधन और उसमें मौजूद त्रुटियों को दूर करने की मांग करेगा. इसके साथ ही अतिथि व्याख्याता 12 माह का कार्यकाल, मासिक मानदेय, सेवा सुरक्षा, 12 आकस्मिक अवकाश (CL) समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे
छात्र हितों को लेकर NSUI आज कमिश्नर कार्यालय में सौपेंगी ज्ञापन
रायपुर. छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) एक बार फिर छात्र हितों के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में है. संगठन का आरोप है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) प्रशासन ने गलत जानकारी देकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया, जिससे कई छात्रों को आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ा. इसी मुद्दे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता आज सुबह 11 बजे रायपुर कलेक्टोरेट स्थित कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.
आज निकलेगी शांति वोरा की अंतिम यात्रा
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा की अंतिम यात्रा आज उनके पदमनाभपुर स्थित निवास से निकाली जाएगी. इसके बाद दुर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शांति वोरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता थीं. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के दुर्ग पहुंचने की संभावना है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
भागवत कथा
आयोजक- विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन छत्तीसगढ़ व प्रदेश शौण्डिक समाज
स्थान- इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा
समय- अपरान्ह 3.30 बजे से. सुदामा चरित्र, कथा विश्राम एवं व्यास पूजन.
नेत्र उत्सव
संस्थान – महाप्रभु श्रीजगन्नाथ मंदिर समिति
स्थान- पचपेड़ी नाका के समीप प्रियदर्शिनी नगर स्थित मंदिर में
समय- सुबह 10.30 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

