CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को शाम 5:00 बजे किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे. कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे.
चिंतन शिविर 3.0 का आज दूसरा दिन
रायपुर स्थित आईआईएम में आयोजित साय कैबिनेट के दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 का आज दूसरा दिन है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य इस शिविर में शामिल हो रहे हैं. दूसरे दिन की शुरुआत सुबह योग सत्र से होगी. इसके बाद पर्यटन, सार्वजनिक नीति, उत्कृष्ट नेतृत्व और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे. शिविर में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को साकार करने और भविष्य की शासन रणनीति तय करने पर विशेष फोकस रहेगा.
प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आज
रायपुर. वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 5 जुलाई को शाम 4 बजे श्रद्धांजलि सभा और शोक सभा का आयोजन किया जाएगा. प्रेस क्लब के सदस्यों ने रायपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्यों से सादर अनुरोध किया है कि वे श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्व. सुखनंदन बंजारे को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा अपने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करें.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
शपथ ग्रहण समारोह
संगठन- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़
स्थान- मैक कॉलेज परिसर समता कॉलोनी
समय- सुबह 11 बजे से.
रक्तदान शिविर
संगठन- रोटरी क्लब कॉस्मोपॉलिटन, कॉस्मो दिवाज, रायपुर इन्फिनिटी व इनर व्हील क्लब कॉस्मोपॉलिटन
स्थान- विमतारा हॉल, न्यू शांति नगर
समय- सुबह 11 बजे से.
पुरखों के नाम वृक्षारोपण
संगठन- कृष्ण मित्र फाउंडेशन
स्थान – सरजूबांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा
समय- सुबह 8 बजे से.
आनंद मेला
‘एक कदम स्वावलंबन की ओर’
संगठन- अ.भा. जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल रायपुर शाखा
स्थान- जैन दादाबाड़ी एमजी रोड
समय- सुबह 11 बजे से
रक्तदान शिविर
संगठन – श्रीलोहाणा महापरिषद यूथ विंग मध्यभारत जोन-13
स्थान- दया भवन, फाफाडीह
समय- प्रातः 9:30 से शाम 4 बजे तक

