Murder News : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी. मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है. सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

इसे भी पढ़ें : CG Crime News : व्यापारी के घर में घुसकर नाकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, वारदात में बड़े बेटे की मौत

Murder News – मौक पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है. आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. 

बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्रथम दृष्टया प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इन्कार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.

एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर का है. बीती रात पति-पत्नी ने शराब पी थी. संभावना है कि शराब के नश में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की.