CG Suicide News : प्रमोद निर्मल, मोहला-मानपुर. मोहला के फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आत्महत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

24 मई को मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था. उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

narayana

एक ही होटल के दो कर्मचारियों की लगातार हुई संदिग्ध मौतों के बाद दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल  पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H