कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां पहचान छिपाकर हिंदू युवती से शादी करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सैयद ईशाक इसरार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

READ MORE: आंख मत दिखाइए… तहसीलदार पर भड़के पूर्व मंत्री, अधिकारी ने भी तमीज में रहने की दी नसीहत, देंखें Video

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपना नाम राजकुमार बताकर दो साल पहले गायत्री मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों एक डेंटल क्लीनिक में साथ काम करते थे। युवती का कहना है कि शादी के करीब दो साल बाद उसे पता चला कि आरोपी मुस्लिम समाज से है और उसने अपनी असली पहचान छिपाई थी।युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी का किसी अन्य युवती से भी प्रेम संबंध था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके पास से विदेशी मुद्रा मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कथित तौर पर राजकुमार नाम से आधार कार्ड कैसे बनवाया।

READ MORE: कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रहा था छात्र, अचानक ऐसा क्या हुआ कि सूने कमरे में थम गईं सांसें!

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता डेंटल स्क्वायर क्लीनिक पहुंचे और जमकर हंगामा किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कई हिंदू युवतियों को झूठी पहचान बताकर संबंध बनाने और शादी करने के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और डेंटल क्लीनिक प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m