राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/छतरपुर। छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरगाय गांव में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोरगाय निवासी शेरा उर्फ शिवराम यादव के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: ’10 साल सांसद रही, खत लिखे… लेकिन कुछ नहीं हुआ!’ सिंगरौली के प्रदूषण पर पूर्व MP रीति पाठक का छलका दर्द
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है जब शेरा यादव खेत पर गए हुए थे। सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी को खेत में शेरा यादव का शव मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत ओरछा रोड थाना पुलिस को दी गई। युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक बुलेट भी बरामद हुई है। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: 24 लाख रुपये देखकर बदला ड्राइवर का ईमान, कार और रकम लेकर फरार आरोपी राजस्थान के मंदिरों में टेकता रहा माथा, पुलिस ने ऐसे दबोचा
एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



