सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दुखद हादसा सामने या है, जहां केन नदी में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अगले दिन सुबह दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: दोनों हाथों से रोकनी पड़ी तलवार! कर्मचारियों और हम्मालों ने बचाई मंडी सचिव की जान, आरोपी की तलाश तेज
दोस्तों के साथ नहाने गए दोनों नाबालिग
घटना सरबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केन नदी के विचार घाट की है। जानकारी के मुताबिक 18 साल के तेजस गुप्ता और 17 साल के अंश अवस्थी बुधवार को दोस्तों के साथ केन नदी नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों को डूबता देख साथ आए अन्य युवकों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें: रिश्तों का खौफनाक कत्ल… पत्नी और सास को खटिया के पाए से पीटा, कमरे में ताला लगाकर फरार हुआ आरोपी,4 दिन बाद खुला बंद कमरे का राज
गुरुवार को मिले दोनों के शव
सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की रेस्क्यू टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। रात भर नदी में चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह दोनों दोस्तों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

