राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कृषि उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे मंडी सचिव पर अचानक एक युवक ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मंडी परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। हमले में मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों और हम्मालों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और उनकी जान बचाई। यह पूरी वारदात मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें: SIR में कट गया था नाम? वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दो दिनों का शिविर… जानिए कैसे होगा आवेदन!

निरीक्षण के दौरान आरोपी ने अचानक किया वार

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी मंडी परिसर का नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौरभ शर्मा नामक आरोपी अचानक हाथ में नंगी तलवार लेकर पहुँचा और सीधे सचिव पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में तलवार लगने से सचिव के दोनों हाथों में चोटें आईं। मौके पर मौजूद मंडी कर्मचारियों और हम्मालों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और आरोपी को दूर धकेला, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में पितरों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही, बोलीं ‘ गोमूत्र सेहत के लिए अच्छा, गरबा में मुस्लिम युवकों का क्या काम?’

अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

घटना के तुरंत बाद घायल मंडी सचिव को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने बेगमगंज थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। बेगमगंज पुलिस का कहना है कि हमले की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर लिया गया है, और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ही हमले के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m