शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर कथित रूप से ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह पहले लोगों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम की मांग करता था।

READ MORE: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सुनसान इलाके में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम,  पुलिस ने दर्ज किया मामला  

पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर पीड़ितों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास करते थे। एक मामले में आरोपियों ने करीब 5 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

READ MORE: बेंगलुरु में ट्रेकिंग पर गया इंदौर का युवक लापता: आखिरी बार मंगेतर से फोन पर हुई थी बात, परिवार को अपहरण की आशंका

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और इसी तरह की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है और उनसे कितनी रकम वसूली गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m