नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) अपना 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित करेगा. सीजेआई के शामिल होने को लेकर छात्रों की ओर से विरोध किया गया था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह के आयोजन को कैंसिल कर दिया था. अब NLSIU ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्य कांत 17 अक्टूबर को पास होने वाले बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने छात्रों को ईमेल भेजकर सूचित किया, “9 सितंबर को हुई बैठकों में, NLSIU ने अक्टूबर 2026 में 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की. 

बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत 17 अक्टूबर, 2026 को यूनिवर्सिटी से पास आउट होने वाले बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. साथ ही NLSIU के चांसलर के तौर पर दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

इससे पहले अगस्त महीने में निवर्तमान 2026 बैच के 165 छात्रों के साथ अन्य बैचों के 409 छात्रों और 128 पूर्व छात्रों ने यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में CJI सूर्य कांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था. वहीं, NLSIU के छात्रों ने दीक्षांत समारोह में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की मौजूदगी का भी विरोध किया था.

हालांकि, अब इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थिएटर कलाकार अरुंधति नाग शामिल होंगी, जो दीक्षांत समारोह के मौके पर पास आउट होने वाले लॉ स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगी.

दरअसल, NALSAR के दीक्षांत समारोह में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणियों, विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं और छात्रों की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर विरोध किया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m