PUNJAB DESK, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब उसकी मूंछे कहां पर हैं, मजीठिया को अब सामने आना चाहिए। उसे माझे का जरनैल बनकर आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान की पंजाब में खासी चर्चा हो रही है।
आपको बता दें कि मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, मजीठिया के हर ठिकानो पर छापेमारी कर तलाश जारी है। सीएम मान ने मजीठिया को लेकर कहा है कि अब लोगों को पता चल गया है कि गुंडागर्दी इनके खून में बसी हुई है। यह पुलिस के काम में किस तरह बाधा डाल रहा है, सबके सामने है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इन्होंने लोगों को फंसाया और अब खुद फरार हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हम उसे तलाश रहे हैं। ये कागजों वाले शेर हैं। इन्होंने लोगों को फंसाया और खुद फरार हो गया।
आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने 31 मई रविवार को मजीठा पुलिस थाने में घुसकर एक आरोपी जोबनजीत सिंह को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस वालों के मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को मजीठिया व उनके करीबियों को अमृतसर व चंडीगढ़ स्थित 6 ठिकानों पर रेड की थी लेकिन वह कही नहीं मिले। अब मजीठिया ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

