मदर्स डे के मौके पर चीन ने एक बार फिर गलवान संघर्ष की याद ताजा करते हुए भावनात्मक दांव चला है। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें जून 2020 की गलवान झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की माताएं बीजिंग स्थित सैन्य संग्रहालय में अपने बेटों की प्रतिमाओं से लिपटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में चीन ने केवल तीन सैनिकों के मारे जाने का दावा दोहराया है, जबकि भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में चीनी सैनिकों के कहीं ज्यादा हताहत होने की बात कही गई थी।
वीडियो कैप्शन में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, “मदर्स डे से एक दिन पहले जून 2020 में गलवान घाटी में हुई बॉर्डर झड़प में शहीद हुए चेन जियांगरोंग, शियाओ सियुआन और वांग झूओरान की मांओं ने चीनी पीपुल्स रेवोल्यूशन के मिलिट्री म्यूज़ियम का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने बेटों की मूर्तियों से लिपटकर रोईं और लिखा कि उन्हें उनकी कितनी याद आती है.”
क्या हुआ था 15 जून 2020 की रात
15 जून 2020 की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी. यह टकराव वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बढ़ने के बाद हुआ था. दोनों देशों के बीच पहले सहमति बनी थी कि कुछ इलाकों से सैनिक पीछे हटेंगे, लेकिन भारतीय सेना को चीनी पक्ष द्वारा LAC पर कुछ निर्माण और चीनी सैनिकों की तैनाती में बदलाव दिखाई दिया. गलवान में चीन के इस विश्वासघात के बाद भारत की ओर से कर्नल बी संतोष बाबू के नेतृत्व में भारतीय सैनिक बातचीत के लिए चीनी चौकी के पास पहुंचे. इसी दौरान चीनी सैनिकों ने अचानक हमला कर दिया. तभी दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया.
चीनी सैनिकों ने योजना बनाकर पत्थरों, लोहे की रॉड और कांटेदार डंडों से घंटों हिंसक भिड़ंत हुई. भारत ने चीन की ओर से अचानक हुए इस हमले का भरपूर उत्तर दिया. इस झड़प में भारत के 20 सैनिक बलिदान हो गए. वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट के अनुसार इस झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए. लेकिन चीन ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया. काफी दिनों के बाद चीन ने अपने 4 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की. हालांकि वास्तविक संख्या को लेकर लंबे समय तक विवाद रहा. यह 45 वर्षों में भारत-चीन सीमा पर सबसे घातक सैन्य टकराव माना गया. अब अब पांच साल बाद, मदर्स डे जैसे भावनात्मक अवसर पर वीडियो जारी कर चीन ने एक बार फिर अपने नैरेटिव और प्रोपगैंडा मशीन को सक्रिय कर दिया है।
ख़ास बात यह है कि, श्रद्धांजलि का वीडियो ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट पर अंग्रेजी में पोस्ट किया है. इस वीडियो में चीन गलवान संघर्ष में मरने वाले सैनिकों की संख्या 3 ही बता रहा है. तीन महिलाएं मदर्स डे से एक दिन पहले बीजिंग स्थित सैन्य संग्रहालय पहुंची हैं और इन तीन सैनिकों की मूर्तियों से लिपटकर रो रही हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

