कुंदन कुमार, पटना। एलेजपी आर के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार सिंह पर दिल्ली के एक होटल में कथित तौर पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसका शोष करने का गंभीर आरोप लग रहा है। इस मुद्दे पर पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। चिराग ने महुआ विधायक पर लग रहे संगीन आरोपों को लेकर बेहद ही सख्त रुख अख्तियार करते हुए सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। चिराग की इस मांग के बाद बिहार की सियासी हलचल तेज हो चुकी है।

उस व्यक्ति को मिलनी चाहिए कड़ी सजा- चिराग

दरअसल आज पटना में जब चिराग पासवान से उनके मंत्री संजय कुमार सिंह पर लग रहे गंभीर आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, मैं नहीं जानता हूं कि मंत्री किस पार्टी का है? कहां का है? चिराग ने आगे कहा कि, अगर वह मंत्री बिहार का है, तो मैं खुद इस बात को कहता हूं। अगर वह मेरी पार्टी का है, तो कड़ी से कड़ी सजा उस व्यक्ति को मिलनी चाहिए।

सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग

चिराग पासवान ने कहा कि, मैं भी इसकी जिम्मेदारी लूंगा। मैं खुद बिहार सरकार से आग्रह करता हूं इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उस युवती से भी मैं कहना चाहूंगा की पहचान बताएं तथ्यों को सामने रखे। उस होटल वाले से भी मैं यह आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि, अगर मेरे पार्टी का विधायक, मंत्री है। मेरे परिवार का भी कोई सदस्य होगा, तो मैं उसको सजा दिलाने का काम करूंगा।

आरक्षण को लेकर भी दिया बयान

इस दौरान चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि, हम लोगों को ऊंची जातियों की चिंताओं को भी देखने की जरूरत है। हमारा पार्टी हर जाति समावेश की बात करती है। चिराग ने कहा कि, ऊंची जाति के लोगों में भी चिंताएं ,तो उसको भी दूर करने की जिम्मेदारी हमारी होगी। मुझे चिंता इस बात की है मैं जिस जाति प्रतिनिधित्व करता हूं मैं उसके लिए आवाज बुलंद करता हूं, तो उस जाति से आने वाले नेता उनके आवाज बुलंद करें। वह लोग क्यों नहीं आवाज उठाते हैं? चिराग पासवान ने आगे कहा कि, स्वर्ण समाज की जनता के लोगों की समस्या का हल भी हमारी पार्टी करेगी।

ये भी पढ़ें- पटना जहरीली शराब कांड पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग