कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है. दीपके ने कहा कि BJP के लोग सभी को डरा-धमका रहे हैं कि अगर कोई कॉकरोच जनता पार्टी वालों को मीटिंग के लिए जगह दे देगा, तो उनको उल्टा लटकाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत से लोग कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा. दीपके ने ऐलान करते हुए कहा, “मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.”

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को ऐलान किया कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू होने वाला है. CJP फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की मीटिंग करने वाले थे. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि इस मीटिंग के लिए हमें हॉल नहीं मिलने में भी काफी मुश्किलें आईं.

इंस्टाग्राम पर पूछे गए सवाल  ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 कब शुरू होगा’, के जवाब में अभिजीत दीपके ने कहा कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.

अभिजीत दिपके ने कहा कि आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी. इसके लिए हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था. सभी जगह एक ही जवाब मिला कि हमें धमकाया और डराया जा रहा है. हर जगह यही कहा जा रहा था कि ऊपर से दबाव है.

हालांकि, हॉल बुकिंग को लेकर दबाव और धमकी के अभिजीत दीपके के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि बैठक के लिए हॉल बुक करने के बाद उसके मालिकों को धमकियां दी गईं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा पर आरोप लगाया. अभिजीत दीपके ने कहा कि  काफी मुश्किलों के बाद सीजेपी ने एक हॉल बुक किया था। उनके पास इसकी रसीद भी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m