CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे कहती हुई दिख रही थीं- ‘जब तक हर एक राम मारा ना जाए…’. ह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से बवाल मच गया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने इसे AI बताया है। वहीं सीएम ने कहा कि विपक्षियों की नजर सिर्फ इसपर रहती है कि वो क्या कहती हैं और क्या पहनती हैं।

दरअसल रेखा गुप्ता के वायरल वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सीएम रेखा गुप्ता के इस वायरल बयान पर जमकर निशान साधा और बीजेपी पर तंज कसा। अब सीएम रेखा गुप्ता ने इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया है और विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि वह क्या कह रही हैं। सीएम ने कहा कि उन्हें हमारे काम नहीं दिखते। अगर उन्होंने पिछले 12 सालों में काम किया होता, तो आज हमें लोक नायक अस्पताल में इन मशीनों को लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन्हें सिर्फ इस बात पर ध्यान रहता है कि रेखा गुप्ता क्या बोल रही हैं, क्या पहन रही हैं, चप्पल पहनी है या नहीं और कौन-सी साड़ी पहनी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतना ही ध्यान रखना है, तो हमारे साथ ही चला करो और देखा करो कि हम क्या करते हैं, क्या बोलते हैं और क्या पहनते हैं। हलांकि अंत में उन्होंने कहा है कि चलो, कम से कम AI वीडियो के नाम पर ही इन लोगों के मुंह से राम का नाम तो निकला।

सीएम के इस जवाब में दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता को चैलेंज किया है कि अगर वीडियो गलत है तो मानहानि का केस कर सकती हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इंडियनऑयल की CSR पहल के तहत स्थापित इन आधुनिक मशीनों से मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m