Rekha Gupta Visit Shri Mata Vaishno Devi: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचीं। सीएम रेखा गुप्ता ने पवित्र त्रिकुटा पर्वत स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर मां के दर्शन कर देश की शांति, समृद्धि एवं नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। करीब सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भवन पहुंची और विधि-विधान के साथ मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।
मंदिर के पुजारियों ने दिल्ली मुख्यमंत्री को उन्हें मां वैष्णो देवी की पावन चुनरी एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। दर्शन के के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में आकर उन्हें अपार आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि मैंने मां वैष्णो देवी से पूरे देश की सुख-शांति, समृद्धि और सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की प्रार्थना की है। भारत निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े और समाज में भाईचारा व सकारात्मक वातावरण बना रहे, यही मेरी कामना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की धार्मिक आस्था और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि मां वैष्णो देवी धाम देश की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है, जहां हर वर्ग और प्रदेश से श्रद्धालु आकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह आधार शिविर कटड़ा पहुंची, जहां भारतीय जनता पार्टी जिला रियासी के अध्यक्ष रोहित दुबे सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भवन से कटड़ा के लिए रवाना हुईं। कटड़ा पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से जम्मू के लिए प्रस्थान कर गईं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

