ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है. MT On Peace नामक इस जहाज पर हुए इस हमले में 11 भारतीय सदस्य घायल हुए हैं. जहाज में 17 भारतीय सवार थे. प्रोजेक्टाइल से हुए इस हमले के बाद ओमान के अधिकारियों और तटरक्षक बलों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए हमले की कड़ी निंदा की है.
मंगलवार ( 6 अक्तूबर 2026 ) को विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि घायलों का इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है.
ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में पनामा के झंडे वाले जहाज MT On Peace पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. जहाज में 19 लोग सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे. हमले में 12 चालक दल सदस्य घायल हुए और इनमें 11 भारतीय हैं. ओमानी अधिकारियों की मदद से घायल नाविकों को जहाज से सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है.
भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा और शांति बनाए रखने की जोरदार मांग की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज MT On Peace (IMO 9893204) पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरते समय एक प्रोजेक्टाइल चपेट में आ गया था.
MEA ने कहा, ”क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं. हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं.”
भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह ओमानी अधिकारियों के संपर्क में है और सभी भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए समन्वय कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

