हेमंत शर्मा, इंदौर। बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले विद्‍यालयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने इंदौर के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों की मेस और कैंटीन का औचक निरीक्षण किया, जहां बड़े पैमाने पर लापरवाही और नियम विरुद्ध संचालन उजागर हुआ है।

अग्रवाल पब्लिक स्कूल की मेस बंद कराई

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही अग्रवाल पब्लिक स्कूल में देखने को मिली। यहां स्कूल की मेस बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस (Food License) के धड़ल्ले से संचालित हो रही थी। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेस को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है।

ब्लिंकिट की ड्रेस में 40 लाख की दिनदहाड़े लूट: जान से मारने की दी धमकी, 2 दिन बाद लिखाई रिपोर्ट,

पानी की जांच और मेडिकल सर्टिफिकेट में बड़ी खामियां

टीम ने जब कैंटीन और मेस के दस्तावेजों और व्यवस्थाओं को खंगाला, तो कई गंभीर कमियां सामने आईं है। मुख्य नियमों को ताक पर रखकर बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के बच्चों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। मेस में इस्तेमाल होने वाले पानी की अनिवार्य जांच रिपोर्ट (Water Testing Report) उपलब्ध नहीं थी। खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों (Food Handlers) के पास जरूरी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं मिले।

MP में 40% शिक्षकों के पद खाली: 1895 स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन, केंद्र -राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान टीम ने स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग विद्‍यालयों की मेस से 22 खाद्य नमूने (Food Samples) एकत्र किए हैं। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विद्‍यालयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम (FSSA) के तहत सख्त वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी एक्सीडेंट क्लेम घोटाले का भंडाफोड़ः CBI ने दर्ज की FIR, सर्वेक्षक और गैरेज मालिकों ने मिलकर किया खेल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m