कांग्रेस ने परिसीमन के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से परिसीमन के मुद्दे पर सरकार के रुख को लेकर तीन अहम सवाल पूछे. जयराम रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस लेटर का भी जिक्र किया, जो उन्होंने रिजिजू के लिए लिखा था और रिजिजू ने इसका जवाब भी दिया.
संसद में परिसीमन संविधान संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच अभी भी तकरार चल रही है. खरगे के पत्र पर रिजिजू के जवाब के बाद कांग्रेस ने परिसीमन पर सरकार से तीन सवाल पूछे.
संसद में परिसीमन संविधान संशोधन बिल मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने परिसीमन पर सरकार से तीन सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने कोई नया प्रस्ताव तैयार किया है, और वह सर्वदलीय बैठक की विपक्ष की मांग का लगातार विरोध क्यों कर रही है?
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी ने 16 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री को परिसीमन के मुद्दे पर एक लेटर लिखा था. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कल इस पत्र का जवाब दिया.
अब कांग्रेस नेता ने रिजिजू के जवाब पर पलटवार करते हुए मोदी सरकार से तीन सवाल पूछे हैं. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने जवाब में यह नहीं बताया है कि गृह मंत्री ने उन बैठकों में कुछ ऐसे वादे किए थे, जो 16 अप्रैल 2026 को सदन में लिए गए संविधान संशोधन विधेयक में शामिल ही नहीं थे. कांग्रेस ने दावा किया कि यह विधेयक 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में निर्णायक रूप से गिर गया था.
कांग्रेस नेता ने रिजिजू के जवाब का जिक्र करते हुए कहा कि मंत्री ने मार्च 2026 में परिसीमन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कुछ राजनीतिक दलों के साथ की गई ‘चुनिंदा बातचीत’ का हवाला दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

