हेमंत शर्मा, इंदौर। राहुल गांधी के संभावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर प्रशासन की सख्ती और अनुमति के पेंच के बीच इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

परमिशन विवाद और एसपीजी सुरक्षा का मुद्दा

जीतू पटवारी ने कहा, “राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा छीन ली और अब उनकी सुरक्षा परमिशन में राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला दिया जा रहा है, जो बीजेपी की ओछी सोच बताता है।” आरोप लगाया कि राहुल के कार्यक्रम में रोज नए विवाद (रूट और फीस का बवाल) खड़े किए जा रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय पदाधिकारी के दौरे पर परमिशन स्वतः मिल जाती है। सरकार पैसे जमा न करने पर कार्यक्रम निरस्त करने की धमकी दे रही है। पटवारी बोले—”सारी यातना सहेंगे, लेकिन ‘छात्रों की गूंज’ का कार्यक्रम होकर रहेगा।” देश के बच्चे शिक्षा के मुद्दे पर राहुल की सोच के साथ हैं। आरोप लगाया कि देश में बड़ी धांधलियों और बड़े पदों पर आरएसएस के लोग बैठे हैं, हेड वही होता है।

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में सुरक्षा का पेंचः वर्मा आयोग के कड़े मानकों का हवाला,

देवास घटनाओं पर सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार दीप जला रही है, जबकि उन्हें सागर और देवास की घटनाओं पर शोक मनाना चाहिए था।तीखे अंदाज में बोले—”इनके दीयों को बुझाने का काम प्रदेश के छात्र करेंगे।”

अजब कांग्रेस का हाल! प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बोले, खुद सुना… पत्रकारों तक नहीं पहुंची आवाज,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m