Lifestyle Desk: रोज़-रोज़ चाय के साथ वही बिस्किट, नमकीन या रस्क खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय है। आज हम आपको बताएंगे सूजी रिंग्स की खास रेसिपी। ये एक ऐसा झटपट स्नैक है, जो बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से नरम व स्वादिष्ट होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
सूजी-1 कप
दही-½ कप
पानी-½ कप
चावल का आटा-2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च-1 बारीक कटी
जीरा-½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ चम्मच
हल्दी-¼ चम्मच
चाट मसाला-½ चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
विधि
1- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, चावल का आटा, दही, नमक, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, हरी मिर्च और तेल डालें।
2- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और नरम आटा गूंथ लें। इसे 10–15 मिनट ढककर रख दें।
3- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें लंबा रोल करें और दोनों सिरों को जोड़कर रिंग का आकार दें।
4- कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म होने पर रिंग्स डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
5- पेपर टॉवल पर निकालें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें। गरमा-गरम सूजी रिंग्स को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चाय के साथ सर्व करें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


