CSK vs LSG IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले और सीजन के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए CSK ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। LSG ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मयंक की जगह आवेश खान की वापसी हुई है, जबकि जोश इंग्लिस की भी वापसी हुई है।

मौजूदा सीजन में CSK ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें 5 में जीत और 5 में हार दर्ज की है। 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर LSG ने 10 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं और 7 में हार का सामना किया है, जिससे उसके 6 अंक हैं और वह तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन CSK प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि LSG के लिए यह मुकाबला लगभग ‘करो या मरो’ जैसा अहम माना जा रहा है।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
CSK बनाम LSG हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

CSK और LSG के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें LSG ने 3 मैचों में जीत हासिल कर बढ़त बनाई है, जबकि CSK ने 2 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। हालांकि पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की थी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहला आमना-सामना है।
चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में इस समय बारिश का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दोनों टीमों ने अपने प्रैक्टिस सेशन भी रद्द कर दिए थे। मैच के दिन भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच, जिस पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK को इस सीजन की पहली जीत मिली थी, रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस्तेमाल की जाएगी। यह पिच काफी समय तक कवर्स के नीचे रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलने की उम्मीद है।
चेपॉक के IPL रिकॉर्ड

चेपॉक के IPL रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां अब तक 96 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मुकाबले (55.21%) जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 43 मैच (44.79%) अपने नाम किए हैं। टॉस जीतने वाली टीमों ने 49 मैच (51.04%) जीते हैं, जबकि टॉस हारकर 47 मैच (48.96%) में जीत मिली है। यहां सर्वोच्च स्कोर 246/5 और न्यूनतम स्कोर 70 रहा है, जबकि चेज में सर्वाधिक स्कोर 210/5 है। औसतन यहां प्रति विकेट 26.33 रन, प्रति ओवर 8.12 रन और पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 165.02 रहता है।
CSK और LSG की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजापनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

