CSK vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऋतुराज ने बताया कि आज भी धोनी नहीं खेलेंगे। वह फिलहाल फिट नहीं हैं। इस मुकाबले के लिए CSK ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन की टीम में वापसी हुई है। वहीं, SRH अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है, जिससे यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम बन गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने अब तक 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर आज CSK हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह लगभग खत्म हो सकती है।

वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं और वह RCB और GT के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है। SRH अगर यह मुकाबला जीतती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की लेगी। साथ ही SRH की जीत से गुजरात टाइटंस (GT) को भी फायदा होगा और उनकी भी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।

बता दें कि CSK और SRH के बीच यह शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग इलेवन, चेपॉक की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की पिच पर CSK बनाम SRH मुकाबले में बल्लेबाज़ों को मदद मिलने की संभावना है। SRH के पेस बॉलिंग कोच वरुण एरॉन का अनुमान है कि यहां जीत का स्कोर लगभग 210 रन तक जा सकता है। वहीं CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का मानना है कि पिच पर हैदराबाद की तुलना में ज्यादा बाउंस मिल सकता है, जिससे CSK को बढ़त मिल सकती है।
चेपॉक में IPL के आंकड़े

चेपॉक स्टेडियम के IPL रिकॉर्ड बताते हैं कि यहां अब तक 97 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 53 मुकाबले (54.64%) पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 44 मैच (45.36%) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। टॉस के आधार पर देखें तो टॉस जीतने वाली टीम ने 50 मैच (51.55%) और टॉस हारने वाली टीम ने 47 मैच (48.45%) में जीत हासिल की है। यहां का सर्वोच्च स्कोर 246/5 और न्यूनतम स्कोर 70 रहा है, जबकि सबसे बड़ा सफल रन चेज 210/5 का है। औसतन यहां प्रति विकेट 26.39 रन, प्रति ओवर 8.15 रन और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165.41 रन रहता है।
CSK बनाम SRH हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 23 मुकाबलों में CSK ने 15 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 8 जीत मिली है। हालांकि इस सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराकर बढ़त हासिल की थी।
CSK और SRH की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

