रवि रायकवार, दतिया। Datia By-election: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर दतिया में सामाजिक एकता शुरू चुकी है। हर समाज वर्ग भारतीय जनता पार्टी की तरफ चला आ रहा है। लगातार भारतीय जनता पार्टी में सदस्यताएं ली जा रही है। वहीं क्षत्रिय समाज ने भाजपा का पूर्ण समर्थन किया है। 

बताया जा रहा है कि 2023 के चुनाव में छत्रिय समाज ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया था लेकिन इस बार उन्होंने अपनी राय बदल ली है। उनका कहना है कि हमने जिसको चुना था उसने दतिया में कभी विकास नहीं कराया, सिर्फ खुद का विकास किया।

छत्रिय समाज ने सीधा-सीधा पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तरफ इशारा किया है। समाज के लोगों को कहना है कि हम अपनी भूल सुधार रहे हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m