शब्बीर अहमद, भोपाल। Datia By-Election: दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रचार खत्म होने में 6 दिन बचे हैं। 30 जुलाई को दतिया में वोट डाले जाने हैं। लेकिन कई दिग्गज जो स्टार प्रचारक बनाए गए हैं वो प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। कुछ बड़े नेता सिर्फ नामांकन में दिखाई दिए फिर लौटकर अब तक दतिया नहीं पहुंचे हैं।
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल थे। लेकिन इसमें से कई नेता अब तक दतिया नहीं पहुंचे और कुछ पहुंचे भी हैं तो वो भी सिर्फ नामांकन में फिर उसके बाद दिखाई नहीं दिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सांसद विवेक तन्खा, विधायक आरिफ मसूद, सत्यनारायण पटेल अब तक नहीं पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन में पहुंचे थे। कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कामले का कहना है कि फिलहाल विधानसभा चल रही थी। इसके कारण नेता नहीं जा पाए थे लेकिन अब अगले कुछ दिनों सभी के दौरे कार्यक्रम तैयार हो गए है। उमंग सिंघार 26, 27, 28 जुलाई को दतिया में ही रहेंगे। उनका कार्यक्रम तैयार हो गया है। वहीं पीसीसी चीफ पिछले एक हफ्ते से दतिया में ही डटे हुए हैं।
अब तक BJP के ये स्टार प्रचारक नहीं उतरे मैदान में
केंदीय कृषि मंत्री शिवराजससिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक
पूर्व केंदीय मंत्री सत्यनारायण जटिया
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह
पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य
उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह
खेेल मंत्री विश्वास सारंग
राज्यमंत्री कृष्णा गौर
राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी
राज्यसभा सांसद महेश केवट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


