DC vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में 76 रन का लक्ष्य हासिल कर सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की।

दिल्ली की पारी, बनाया सीजन का सबसे छोटा स्कोर
टॉस जीतकर बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। दिल्ली की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और टीम ने महज 8 रन के भीतर अपने 6 विकेट गंवा दिए। पूरी टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई, जो इस सीजन का अब तक का सबसे छोटा स्कोर है।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए और कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की। इसके अलावा डेविड मिलर ने 19 और काइल जैमीसन ने 12 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
हेजलवुड और भुवनेश्वर की घातक गेंदबाजी
RCB की गेंदबाजी में जोश हेजलवुड सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
RCB ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल (DC vs RCB IPL 2026)
76 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया। जैकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन (1 चौका, 2 छक्के) बनाकर तेज शुरुआत दी, हालांकि वे काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने नाबाद 23 रन (15 गेंद) और देवदत्त पडिक्कल ने 34 रन की नाबाद पारी (13 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी।
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पहले नंबर पर पंजाब किंग्स (punjab kings) का कब्जा बरकरार है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs RCB IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

