DC vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने जड़ी फिफ्टी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन पर रोक दिया। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल ने 53 और कप्तान रियान पराग ने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन का योगदान दिया, जबकि यशस्वी जायसवाल 12 और दासुन शनाका 10 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी को 2-2 विकेट मिले।

दिल्ली की पारी, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल का अर्धशतक

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत मजबूत रही। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन, साहिल परख 9 रन और डेविड मिलर 9 रन बनाकर आउट हुए। अंत में आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दासुन शनाका को 1 सफलता मिली।

इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs RR IPL 2026)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: दासुन शनाका

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H