लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से 111 लोगों की जान चली गई। जिस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
प्रभावित की हर संभव मदद की जाएगी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश और देश के कुछ अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से लोगों की जान जाने की खबर से मुझे बहुत दुख और पीड़ा की अनुभूति हुई है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। केंद्र सरकार बारिश और तूफान से प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद दे रही है।
READ MORE: वो किसी और के साथ… अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए गढ़ी झूठी कहानी, ऐसे खुली पोल
आंधी, बारिश ने भारी तबाही मचाई
बता दें कि उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण यूपी के कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली। जिसके कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलो में खंभे, दीवार, टीनशेड और पेड़ गिरने से कुल 111 लोगों की मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। 170 पशुओं की मौत हुई और 227 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
READ MORE: रफ्तार ने छीनी सांसें: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, कांस्टेबल की मौत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बेमौसम बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया और कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने सभी जिलों के DM को फील्ड पर उतरने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि पीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद करें और जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद जाकर मुलाकात करें। पीड़ितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

