रेखा गुप्ता ने लगातार दूसरे सोमवार राजधानीवासियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश देते हुए अपने आवास से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और DTC बस से सफर किया। ‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत उन्होंने यात्रियों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत भी की और सफर के अनुभव जाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक और ईंधन खपत को कम करने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग जरूर करें।

‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान को बढ़ावा

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान का उद्देश्य ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। उनका कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने से न सिर्फ यात्रा आसान और किफायती होती है, बल्कि शहर का ट्रैफिक दबाव और कार्बन उत्सर्जन भी घटता है।

सार्वजनिक परिवहन से मिलेगा बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री के अनुसार, हर मेट्रो और बस यात्रा देशहित से जुड़ी है। इससे:

  • ईंधन की बचत होगी
  • प्रदूषण कम होगा
  • ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी
  • यात्रा समय बेहतर होगा
  • ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी

उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाएं, तो दिल्ली को स्वच्छ और हरित शहर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा और आधुनिक

सरकार राजधानी के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है। इसके तहत:

  • मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
  • इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी
  • बस सेवाओं का आधुनिकीकरण
  • अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी मजबूत करना
  • शेयर्ड मोबिलिटी को बढ़ावा देना

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बना रही, बल्कि जनप्रतिनिधि खुद पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। “मेट्रो मंडे” इसी सोच की एक पहल है, जो नागरिकों को जागरूक करने का काम कर रही है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगातार दूसरे सोमवार मेट्रो मंडे पहल के अंतर्गत अपने आवास से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और DTC बस के माध्यम से यात्रा की, इस दौरान उन्होंने राजधानी के नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है. मेट्रो और बस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद भी किया और उनके अनुभवों को जाना.

उन्होंने कहा कि यह देखकर संतोष होता है कि बड़ी संख्या में दिल्लीवासी सार्वजनिक परिवहन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं. इससे न केवल लोगों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलता है, बल्कि राजधानी में प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी मदद मिलती है.

मेट्रो से सचिवालय पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल व्यक्तिगत सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित से भी जुड़ा हुआ विषय है. प्रत्येक मेट्रो यात्रा, प्रत्येक बस सफर और प्रत्येक साझा यात्रा ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी और बेहतर शहरी जीवन के निर्माण में योगदान देती है. अगर अधिक से अधिक नागरिक सार्वजनिक परिवहन अपनाते हैं तो इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा, यात्रा समय में सुधार होगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और अधिक सशक्त, आधुनिक और नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में वृद्धि, बस सेवाओं के आधुनिकीकरण, अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और शेयर्ड मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने जैसे अनेक कदम उठाए जा रहे हैं.

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का मेट्रो मंडे

इन प्रयासों का उद्देश्य दिल्ली को स्वच्छ, हरित और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था प्रदान करना है. सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर नागरिकों को प्रेरित करने का प्रयास भी कर रही है. मेट्रो मंडे इसी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से सार्वजनिक जीवन में उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m