Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी ने यमुना बाजार घाट (Yamuna Bazar Ghat) पर बने करीब 310 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया है। 310 परिवारों को 15 दिन के अंदर घर खाली करने के नोटिस मिलने के बाद बवाल मच गया है। दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) का एक डेलिगेशन यमुना बाजार घाट पर पहंचकर स्थिति का जायजा लिया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने शुक्रवार को यमुना बाजार घाट क्षेत्र पहुंचकर MCD के बेदखली नोटिस का सामना कर रहे परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इन परिवारों से बात करने के बाद देवेंद्र यादव ने सभी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
देवेंद्र यादव ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) के आदेश का सहारा लेकर आजादी से पहले से यमुना बाजार घाट पर रह रहे इन 310 परिवारों को उजाड़ना चाहती है। ये परिवार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और यमुना किनारे अपनी आजीविका चलाते हैं। MCD ने अचानक इन्हें 15 दिन का नोटिस देकर घर खाली करने को कहा है, जबकि पहले कभी ऐसा कोई नोटिस इन लोगों को नहीं मिला था।
देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि दिल्ली कांग्रेस इन परिवारों को उजड़ने नहीं देगी। दशकों पुराने आशियानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई के साथ सड़क पर उतर कर भी लड़ाई लड़ी जाएगी।
यादव ने कहा कि अगर इन परिवारों को यहां से हटा दिया गया तो इनके सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। बच्चे स्कूल छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं और पूरा परिवार बेरोजगारी की मार झेलेगा। देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर ये आरोप लगाया कि पिछले 15 महीनों में यमुना सफाई में पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसे में बीजेपी सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए इन गरीब लोगों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

