Delhi Encounter: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर आधी रात को दिल्ली में एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली में देर रात सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल हालत में दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आपराधिक मामलों में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये दोनों संदिग्ध कथित तौर पर किसी से मिलने या कोई और अपराध करने के लिए जाकिर हुसैन कॉलेज के आसपास के इलाके में आ सकते हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने सड़कों और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही टीम ने दोनों आरोपियों को रोकने का इशारा किया, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक चली गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया। घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस को इन आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए जाने की बात कही जा रही है।

यूपी के इनामी बदमाश का दिल्ली में हुआ था हाफ एनकाउंटर

बता दें कि अप्रैल 2026 में यूपी के इनामी बदमाश का दिल्ली में हाफ एनकाउंटर हुआ था। बदमाश के पैर में गोली मारी गई थी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई थी। उस पर यूपी पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था। एनकाउंटर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी के पास हुआ था। ये वो बदमाश था, जिसके खिलाफ पहले से 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से 24 अपराध दिल्ली में और 4 यूपी में दर्ज थे। इसने ज्यादातर अपराध चोरी, झपटमारी जैसे अपराधों के हैं। इसके अलावा अन्य गंभीर अपराधों में भी ये शामिल रह चुका था।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m