Delhi IGI Airport To Noida International Airport Underground Tunnel: देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंडरग्राउंड टनल से जुड़ेगा। दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को आपस में जोड़ने और दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक को पूरी तरह बदलने वाले इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई (NHAI) ने सर्वे शुरू कर दिया है।
NCR का नक्शा बदलकर रख देने वाले इस अंडरग्राउंड सुरंग की शुरुआत तालकटोरा स्टेडियम से होगी। इसके बाद IGI एयरपोर्ट होते हुए गुरुग्राम तक जाएगी। इसके बनने से दिल्ली-एनसीआर के बीच ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। दूसरा चरण- इस सुरंग मार्ग को तालकटोरा स्टेडियम से सराय काले खां तक विस्तार देने के लिए अध्ययन होगा।
यह सुरंग रिंग रोड के ठीक नीचे से गुजरेगी। सराय काले खां पर इस सुरंग को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाएगा। इसके बाद चंदावली-जेवर संपर्क मार्ग के जरिए यह रूट सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक निर्बाध कनेक्टिविटी देगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स (प्रवेश और निकासी मार्ग) बनाए जाएंगे। इसका एक सबसे प्रमुख प्रवेश द्वार सेंट्रल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के पास रखने की योजना है। इससे कनॉट प्लेस, करोल बाग, पटेल नगर और राजेंद्र प्लेस जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
जेवर तक मिलेगा सीधा रास्ता
सराय काले खां पहुंचने के बाद इस भूमिगत सुरंग को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक इस एक्सप्रेसवे के रास्ते चंदावली-जेवर संपर्क मार्ग (कनेक्टिविटी रोड) का उपयोग करते हुए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे। इस तरह आईजीआई से जेवर एयरपोर्ट के बीच 86 किमी तक निर्बाध व बिना किसी रेड लाइट का सीधा कॉरिडोर तैयार हो जाएगा।
दो चरणों में पूरी होगी परियोजना
परियोजन पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पहले चरण के तहत तालकटोरा स्टेडियम से आईजीआई एयरपोर्ट व गुरुग्राम तक के लिए अध्ययन की शुरुआत कर दी गई है। इसके अगले चरण में तालकटोरा से सराय काले खां की तरफ सुरंग मार्ग का अध्ययन होगा। अभी यह शुरुआती चरण है। रूट व अलाइनमेंट फाइनल होने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसमें निर्माण की कुल लागत, तकनीकी चुनौतियों का पूरा खाका सामने आएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

