Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो के फेरों को बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि 24 अतिरिक्त फेरे की सुविधा सिर्फ हर सोमवार को हो मिलेगी। वहीं दिल्ली सरकार ने भी मेरा भारत, मेरी भागीदारी” अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर मंडे को मेट्रो डे मनाया जाएगा।

डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, नए टिकट काउंटर और आधुनिक जांच उपकरण लगाए जाएंगे।

DMRC के मुताबिक देश में ऊर्जा किल्लत के कारण और पीएम मोदी की अपील के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों का रुझान दिल्ली मेट्रो में बढ़ा है।  संभावित रुझान को ध्यान में रखते हुए DMRC ने 18 मई 2026 से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे (train trips) संचालित करने का फैसला लिया है। साथ ही अन्य दिनों में भी जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी। DMRC ने बताया कि दिल्ली मेट्रो अब दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख बाजारों, सरकारी दफ्तरों, कॉरपोरेट क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। इसके साथ ही ISBT, एयरपोर्ट, RRTS, नोएडा और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से मल्टीमॉडल कनेक्शन को भी मजबूत किया गया है।

DMRC उठाएगी अहम कदम

  • अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती.
  • अतिरिक्त टिकट काउंटरों का संचालन.
  • अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर सक्रिय करना.
  • फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर प्रतीक्षा समय कम करना.
  • व्यस्त अवधि के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना.
  • गंतव्य स्थलों तक आसान संपर्क सुविधा

 सारथी ऐप के जरिए सुविधा, 1 लाख यात्री होंगे लाभान्वित

डीएमआरसी के मुताबिक 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित किया गया है। इससे रोज करीब 1 लाख यात्री लाभान्वित हो रहे हैं। ई-ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी, कैब और साइकिल सेवाओं को लास्ट माइल कनेक्टिविटी का हिस्सा बनाया गया है। डीएमआरसी सारथी ऐप के जरिए डोर-टू-डोर इंटीग्रेटेड जर्नी प्लानिंग सुविधा उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m