Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 जुलाई 2026) की खबरों में लता गुप्ता दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका, Gen-Z Summit में बोले सांसद मनोज तिवारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम रेखा गुप्ता का बयान प्रमुख रहा।

लता गुप्ता दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं

Lata Gupta becomes chairperson of Delhi Commission for Women: लता गुप्ता दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बन गई हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। लता गुप्ता BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व निगम पार्षद रह चुकीं हैं। ता गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जबकि श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में वकील नरेंद्र कुमार मिश्रा की ओर से याचिका दायर कर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

Gen-Z Summit में बोले सांसद मनोज तिवारी

Delhi Gen-Z Entrepreneurs Summit: युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में जेन-जी इंडिया एंटरप्रेन्योर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि नौकरी ढूंढने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। बीजेपी सांसद ने युवा उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया।

पढ़े पूरी खबर…..

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम रेखा गुप्ता का बयान

CM Rekha Gupta React On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। रेखा गुप्ता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उनकी निष्ठा और योगदान की सराहना की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रहित में अपना इस्तीफा दिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Delhi Cab Driver Murder Case: दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने कैब चालक की हत्या की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए यह खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। (पढ़े पूरी खबर)

6,969 करोड़ की टनल परियोजना मंजूर: Delhi Tunnel Project Approved: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6,969 करोड़ की टनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। ये टनल द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) पर स्थित शिवमूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग तक बनेगा। इसके बनने से गुरुग्राम-द्वारका से साउथ दिल्ली और IGI एयरपोर्ट जाना आसान हो जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

Delhi to Rishikesh New Route: कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नया रूट तय हो गया है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर संचालित होंगी। इससे यात्रा में 6 घंटे का समय बचेगा। साथ ही लोगों को 100 रुपये की भी बचत होगी। यह व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू की जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

वायरिंग करते समय करंट लगने से युवक की गयी जान: दक्षिण दिल्ली के जेजे कैंप इलाके में 26 जुलाई 2026 को निजी टैंकर से पानी भरते समय मोटर की वायरिंग से करंट लगने के कारण 39 वर्षीय अरमान की मौत हो गई. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने देवली रोड पर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी. स्वजन उन्हें लेकर बत्रा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m