Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली में अवैध बोरवेल और भूजल दोहन पर NGT सख्त, सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे दिल्ली के 3 बीजेपी सांसद, पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता सरकार सेवा पखवाड़ा मनाएगी, भारी बारिश के बावजूद अगस्त में Delhi AQI 3 साल के उच्चतम स्तर पर प्रमुख रहा।

दिल्ली में अवैध बोरवेल और भूजल दोहन पर NGT सख्त
कमला नगर, गुजरांवाला टाउन, रूप नगर और जवाहर नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में अवैध बोरवेल और भूजल के अनधिकृत दोहन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने संबंधित उपमंडल अधिकारी (SDM) को मामले में पक्षकार बनाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे दिल्ली के 3 बीजेपी सांसद
सिख विरोधी दंगों के दोषी दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली के 3 बीजेपी सांसदों के शामिल होने पर बवाल मच गया है। तीनों सांसद हाल ही में सज्जन कुमार के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को इस मामले में फटकार लगाई है। वहीं ममाले में अब सिख समुदाय की एंट्री हुई है। दिल्ली के 3 बीजेपी सांसदों के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर तीनों सासंदों पर ऐक्शन लेने की मांग की है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता सरकार सेवा पखवाड़ा मनाएगी
Seva Pakhwada In Delhi On PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता सरकार सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) बारापुला एलिवेटेड रोड समेत इन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगी। इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान जिन परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। वे इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता, जल एवं सीवरेज व्यवस्था, यातायात, शिक्षा, बिजली और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारी बारिश के बावजूद अगस्त में Delhi AQI 3 साल के उच्चतम स्तर पर
Delhi AQI: दिल्ली का मौसम (Delhi weather) बदला लेकिन नहीं बदली दिल्लीवासियों की किस्मत… जीं हां, हम बात रहे हैं दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi air pollution) की। दिल्ली में इस साल अगस्त में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के बावजूद दिल्लीवासी प्रदूषण के साए में जीवन जीने को मजबूर है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह अगस्त महीने में पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
JNU PG Admission 2026: नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय ने खाली बची सीटों को भरने के लिए दूसरे और अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें अब तक अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में सीट नहीं मिल सकी है, उनके पास दाखिले का यह अंतिम अवसर होगा। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से हैवानियत: Delhi Play School Child Abuse Pocso Case: दिल्ली के प्ले स्कूल से मानवता और इंसानित को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से हैवानियत की सभी दरें पार की गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में निजी प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा गया। इससे भी मन नहीं भरा तो मासूम से प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ (यौन शोषण) किया गया। (पढ़े पूरी खबर)
टोक्यो-न्यूयॉर्क’ जैसा दिल्ली में वेस्ट मैनेजमेंट होगा: Delhi Waste Management Will Have Like Tokyo-Barcelona: दिल्ली में वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) के लिए दिल्ली नगर नियम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। आने वाले दिनों में दिल्ली का वेस्ट मैनेजमेंट ‘टोक्यो-न्यूयॉर्क’ की तर्ज पर होता दिख सकता है। दिल्ली एमसीडी देश की राष्ट्रीय राजधानी में कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार के लिए टोक्यो, न्यूयॉर्क और बार्सिलोना जैसे बड़े शहरों के मॉडल का अध्ययन कर रही है। विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ बैठक में इन मॉडलों पर चर्चा हुई, जिसमें तकनीक, निजी भागीदारी और कचरा कम करने पर जोर दिया गया। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Swine Flu: दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। शनिवार रात H1N1 से पीड़ित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में द्वारका इलाके में प्राइवेट अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि है। हालांकि मृतक बुजुर्ग मधुमेह, किडनी की पुरानी बीमारी और स्लीप एपनिया से भी पीड़ित था। स्वाइन फ्लू के बाद उसे निमोनिया भी हो गया था। मृतक दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


