Three BJP MP Attend Condolence Meeting of Sajjan Kumar: सिख विरोधी दंगों के दोषी दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली के 3 बीजेपी सांसदों के शामिल होने पर बवाल मच गया है। तीनों सांसद हाल ही में सज्जन कुमार के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को इस मामले में फटकार लगाई है। वहीं ममाले में अब सिख समुदाय की एंट्री हुई है। दिल्ली के 3 बीजेपी सांसदों के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर तीनों सासंदों पर ऐक्शन लेने की मांग की है।

बीते 20 अगस्त को दिल्ली के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की जेल में मौत हो गई थी। सज्जन कुमार की मौत के बाद दिल्ली के तीन भाजपा सांसद सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने उसके घर पहुंचे थे। इस मामले पर उन्हें भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने फटकार लगाई थी।

अब मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इसकी आलोचना करते हुए भाजपा के तीनों सांसदों के खिलाफ नितिन नबीन को पत्र लिखकर उनपर ऐक्शन लेने की मांग की है। डीएसजीएमसी के मुखिया हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि सज्जन कुमार दिल्ली के सिख विरोधी दंगों का मुख्य साजिशकर्ता था और उसके गुनाहों को माफ नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को पार्टी का रोल मॉडल कहने पर उनकी आलोचना की थी। उसी तरह अब भाजपा के तीन सांसदों के खिलाफ भी वो ऐक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। कालका ने कहा कि दिल्ली के 1984 में हुए दंगों के मुख्य साजिशकर्ता सज्जन कुमार को किसी भी परिस्थिति में माफ नहीं किया जा सकता है।

कौन-कौन से सांसद गए थे सज्जन कुमार के घर

दिल्ली सिख विरोधी दंगों के आरोपी और 5 लोगों की हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काटने के दौरान सज्जन कुमार की जेल में मौत हो गई। इस दौरान उसे श्रद्धांजलि देने के के लिए साउथ दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंडोलिया पहुंचे थे। अब डीएसजीएमसी ने नितिन नबीन को पत्र को लिखकर इन तीनों ही सांसदों पर ऐक्शन लेने की मांग की है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m