Delhi AQI: दिल्ली का मौसम (Delhi weather) बदला लेकिन नहीं बदली दिल्लीवासियों की किस्मत… जीं हां, हम बात रहे हैं दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi air pollution) की। दिल्ली में इस साल अगस्त में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के बावजूद दिल्लीवासी प्रदूषण के साए में जीवन जीने को मजबूर है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह अगस्त महीने में पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है।

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार सफदरजंग में मानसून सीजन की शुरुआत से अब तक 653.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 506.7 मिलीमीटर होता है। यानी इस बार 147.2 मिलीमीटर या करीब 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई (Delhi Air Quality Index (AQI)) अगस्त महीने में सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस साल अगस्त में बारिश ने सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा रिकॉर्ड बनाया। अगस्त के पहले हफ्ते में 15 साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई और 25 अगस्त को एक दिन में सबसे भारी बारिश दर्ज हुई। इतनी बारिश के बावजूद हवा की गुणवत्ता भी तीन साल में सबसे खराब औसत स्तर पर पहुंच गई। अगस्त के पहले सात दिनों में ही दिल्ली में 127 मिलीमीटर बारिश हो गई थी, जो 2011 के बाद से महीने के पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा बारिश है। इसके अलावा 25 अगस्त को सफदरजंग में 24 घंटे के अंदर 99.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो दो साल में अगस्त के किसी एक दिन की सबसे भारी बारिश रही। इससे पहले 1 अगस्त 2024 को इतनी या इससे ज्यादा बारिश हुई थी, जब 107.6 मिलीमीटर पानी बरसा था।

शहर के लगभग सभी मौसम केंद्रों पर बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज

शहर के लगभग सभी मौसम केंद्रों पर बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज हुई है। पालम में 533.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 482.1 मिलीमीटर से 11 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं लोधी रोड पर 648.2 मिलीमीटर बारिश हुई, यानी सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक। रिज इलाके में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया, यहां 703.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 63 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं आयानगर में 686.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो 59 प्रतिशत अधिक है। सफदरजंग में महीने भर में 354.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य 222.9 मिलीमीटर होता है, यानी 59 प्रतिशत ज्यादा। पालम में यह आंकड़ा 300.8 मिलीमीटर रहा, जो 45 प्रतिशत अधिक है। रिज में तो बारिश लगभग दोगुनी हो गई, यहां 357.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से करीब 97 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि आयानगर में 383.2 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 114 प्रतिशत अधिक है।

अधिकतम एक्यूआई 129 तक पहुंचा

हवा की गुणवत्ता की बात करें तो सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के 28 दिनों का औसत एक्यूआई 92 रहा, जो 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि 28 में से 19 दिन हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। जबकि नौ दिन मध्यम श्रेणी में रहे। इस महीने अधिकतम एक्यूआई 129 तक पहुंचा, जो 2023 के बाद सबसे ज्यादा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m