Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (06 अगस्त 2026) की खबरों में ‘संसद चलो मार्च’ हिंसा मामले में याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में शुरू हुई हाइड्रोजन बस सेवा, दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र, Instagram अकाउंट बंद होने पर Meta पर भड़के अरविंद केजरीवाल प्रमुख रहा।

‘संसद चलो मार्च’ हिंसा मामले में याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में 20 जुलाई को आयोजित ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के कथित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) तैयार हो गया है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने विरोध-प्रदर्शनों और युवाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तनाव को रोकने के लिए समाज तथा कानून लागू करने वाली एजेंसियों के पास सबसे प्रभावी तरीका युवाओं की बात सुनना और उन्हें समझाना-बुझाना है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में शुरू हुई हाइड्रोजन बस सेवा

DMRC Hydrogen Bus: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी जो इस इलाके में काम करते हैं या रोजाना यहां आते-जाते हैं। नई शटल सेवा का उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख सरकारी कार्यालयों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। DMRC के अनुसार, हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और प्रदूषण को कम करने में मदद करेंगी। बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को जोड़ते हुए यात्रियों को सुविधाजनक और स्वच्छ परिवहन उपलब्ध कराएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र (Delhi Assembly’s monsoon session) शुक्रवार, 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से 3 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा 2 नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी विधानसभा पटल पर रखी जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने बताया कि 7 से 11 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के विधायी कार्यों को बिजनेस एडवायजरी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्र के दौरान होने वाले कार्यों और एजेंडे पर चर्चा की गई।

पढ़े पूरी खबर…..

Instagram अकाउंट बंद होने पर Meta पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Instagram Account:  आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) बंद कर दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दबाव में काम कर रही है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “Meta, पीएम मोदी के आगे इतना मत झुको।” उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के पीछे की वजह को लेकर मेटा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा गया, जिसमें उनकी जमानत देने से इनकार किया गया था। (पढ़े पूरी खबर)

थानों में लगे सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की होगी जांच: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने राजधानी के सभी पुलिस थानों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सभी थानों में उपलब्ध विशेष महिला शौचालयों और कार्यशील सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों (Sanitary pad vending machines) का व्यापक सर्वे कराने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि राजधानी के सभी पुलिस थानों का सर्वे 6 सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। (पढ़े पूरी खबर)

अक्षरधाम से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे: Noida Airport Elevated Expressway: दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) तक तेज, सुगम और जाम-मुक्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना ने अहम कदम आगे बढ़ा लिया है। लगभग 50 किलोमीटर लंबे और 8-लेन वाले नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे ( elevated expressway) का रूट फाइनल कर संबंधित प्राधिकरण को भेज दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

रेस्टोरेंट मालिक से 5 करोड़ रंगदारी की मांग: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में स्थित चर्चित ब्रेथ रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार वालिया को एक बार फिर कथित गैंगस्टरों की ओर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार वालिया को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। (पढ़े पूरी खबर)

दवा खरीद घोटाले में स्वास्थ्य सचिव को नोटिस: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के जरिए अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरणों और दवाओं की खरीद को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद लंबित खरीद प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तय समय सीमा के साथ विस्तृत कार्ययोजना विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई। (पढ़े पूरी खबर)

एविएशन फ्यूल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर केजरीवाल की चेतावनी: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) में एथेनॉल और अन्य सिंथेटिक हाइड्रोकार्बन मिलाने की अनुमति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के ईंधन के इस्तेमाल से विमान सुरक्षा पर सवाल खड़े हो सकते हैं। केजरीवाल ने सवालिया अंदाज में कहा, “क्या आप ऐसी फ्लाइट में सफर करना चाहेंगे, जो मिलावटी तेल से चल रही हो?” उन्होंने आगे दावा किया कि अगर ईंधन की गुणवत्ता प्रभावित हुई तो उड़ान के दौरान इंजन के काम करना बंद करने जैसी गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m