दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (4 जून 2026) की खबरों में मालवीय नगर अग्निकांड, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार,दिल्ली होटल हादसे के बाद सरकार ने वापस ली B&B पॉलिसी, ‘दिल्ली में सब चलता है..,’ रेखा गुप्ता सरकार के गाल पर जोरदार तमाचा, दिल्ली होटल अग्निकांड: ना फायर NOC, ना ट्रेड लाइसेंस प्रमुख रहा।

मालवीय नगर अग्निकांड, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल अग्निकांड (Flourish Hotel Fire) मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से फरार फ्लरिश होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार (lovkesh Bajaj arrested) कर लिया गया है। लवकेश और अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

दिल्ली होटल हादसे के बाद सरकार ने वापस ली B&B पॉलिसी
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली सरकार ने ब्रेड ऐंड ब्रेकफास्ट (B&B) पॉलिसी को वापस लेने का फैसला किया है। सरकार के अनुसार, इस नीति के तहत संचालित सभी होटल और आवासीय इकाइयों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों, लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं और अन्य आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मालवीय नगर की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

‘दिल्ली में सब चलता है..,’ रेखा गुप्ता सरकार के गाल पर जोरदार तमाचा
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Incident: ‘अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मैंने होटल के कमरों की संख्या बढ़ाई। होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है…,’ ये उस शख्स या कहें आरोपी के मुंह के निकले शब्द से जिसने अपने लालच के कारण 21 लोगों की जिंदगी को मौत के मुंह में भेज दिया। जी हां… दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल अग्निकांड (Flourish Hotel Fire) में पुलिस ने होटल के मालिक और आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार (lovkesh Bajaj arrested) कर लिया है।

दिल्ली होटल अग्निकांड: ना फायर NOC, ना ट्रेड लाइसेंस
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, होटल में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की गई थी, जिसने हादसे की भयावहता को और बढ़ा दिया। अधिकारियों के अनुसार, होटल में उसकी निर्धारित क्षमता से करीब 4 गुना अधिक लोगों को ठहराया जा रहा था। इतना ही नहीं, होटल के पास न तो फायर सेफ्टी क्लियरेंस (Fire Safety Clearance) थी और न ही वैध ट्रेड लाइसेंस (Valid Trade License) मौजूद था। जांच में यह भी सामने आया है कि भवन में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दिए बिना अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया गया था।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
विदेशी नागरिकों के शव फिलहाल परिजनों को नहीं सौंपे जाएंगे: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार को सरकार ने घटना की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) पॉलिसी में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने की घोषणा की। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार का एक सदस्य पास के Max Super Speciality Hospital Saket में इलाज करा रहा था। इलाज के सिलसिले में परिवार के अन्य सदस्य होटल में ठहरे हुए थे, लेकिन आग लगने के बाद वे हादसे का शिकार हो गए। (पढ़े पूरी खबर)
26 घंटे बाद घायलों से मिलीं CM रेखा गुप्ता: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद राजधानी में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी लगातार प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है। हादसे के बाद कई प्रमुख नेताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। कुछ नेताओं ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। (पढ़े पूरी खबर)
‘चाय स्टॉल’ की आड़ में चल रहा था रेस्टोरेंट: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘द फ्लोरिश स्टे’ होमस्टे में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के मामले में जांच के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि इस हादसे के पीछे केवल होटल मालिक की कथित धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय की कमी और निगरानी तंत्र की खामियां भी जिम्मेदार रहीं। सूत्रों के अनुसार, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi), फायर डिपार्टमेंट और पर्यटन विभाग की भूमिकाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लाइसेंसिंग, निरीक्षण और सुरक्षा मानकों को लागू करने की प्रक्रिया में विभागों के बीच स्पष्ट तालमेल की कमी दिखाई दे रही है। अब स्थिति यह है कि विभिन्न एजेंसियां अपनी-अपनी भूमिका को स्पष्ट करते हुए जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने की स्थिति में नजर आ रही हैं। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट: केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के औपचारिक रूप से प्रवेश के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने लगा है। इसका असर अब दिल्ली-एनसीआर में भी साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। (पढ़े पूरी खबर)
2020 दिल्ली दंगा: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े बहुचर्चित मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट 11 जून को अपना फैसला सुनाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद निर्णय सुरक्षित रखते हुए फैसले की तारीख तय की। इस मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत कुल 11 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

