दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (17 मई 2026) की खबरों में महिलाओं को अब बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन, त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दिल्ली-NCR में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील प्रमुख रहा।

महिलाओं को अब बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि महिला स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को अब 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस लोन की गारंटी खुद दिल्ली सरकार लेगी, जिससे महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना और आसान हो जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील
6 Illegal Polluting Factories Sealed in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air pollution) को लेकर रेखा गुप्ता सरकार लगातार एक्शन मोड में है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी क्रम में दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील की गई है। दिल्ली एमसीडी ने सबोली इलाके में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए छह फैक्ट्रियों को सील की।कार्रवाई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, नगर निगम की टीम द्वारा की गई।

त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
Trivandrum-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express Fire News: इस वक्त की बड़ी खबर कोटा रेल मंडल से आई है। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में भीषण आग लग गई है। आग त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लगी है। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आलोट और लूणीरिच्छा स्टेशनों के बीच अचानक आग लग गई, जिससे पूरी ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। रेलवे कर्मियों ने आग लगे डिब्बे को ट्रेन से काटकर अलग किया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद फिलहाल दिल्ली-मुंबई रूट बंद है। पिछले दो घंटे से इस रूट पर रेल परिचालन बाधित है।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़े सीएनजी के दाम
CNG Price Hike: देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। 72 घंटे में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। Delhi-NCR में सीएनजी के दाम में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई की सुबह-सुबह भी कंपनियों ने दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम में 2 रुपये की वृद्धि की थी। इस तरह 72 घंटे में सीएनजी के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
Tinder Dating App: डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप गैंग के गंदे खेल का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस (Delhi Police Busted Honeytrap Gang) ने किया। हनीट्रैप गैंग के सदस्य डेटिंग ऐप्स टिंडर (Tinder) और QuackQuack पर फर्जी तरीके से लड़की का प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करते थे। दोस्ती बाद में चैटिंग और फ्लैट में मुलाकात तक पहुंच जाती थी। फ्लैट में मुलाकात में मुलाकात के दौरान फर्जी पुलिस की एंट्री होती थी और सबकुच बदल जाता था। नकली पुलिस रेड का ड्रामा कर रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाती और लाखों रुपये ऐंठे जाते थे। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। (पढ़े पूरी खबर)
17वें जन्मदिन पर मौत की सौगात मिलीः Delhi Birthday Boy Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर सनसनीखेज हत्याकांड से दहल उठी है। दिल्ली के नरेला (Narela) इलाके में नाबालिग को 17वें जन्मदिन पर मौत की सौगात मिली। ये खौफनाक सौगात उसके दोस्त ने ही दी। नरेला इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की जन्मदिन के दिन ही चाकू मारकर हत्या कर दी। कुरेनी गांव में दोस्त के साथ हुए विवाद के बाद आरोपी ने किशोर की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से गोदकर दोस्त को मरता हुआ छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Signature Bridge Robbery: Delhi Signature Bridge Robbery: दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड में ‘सलवार सूट गिरोह’ के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें ‘सलवार सूट गिरोह’ का नामी बदमाश निखिल भी शामिल है। ‘सलवार सूट गिरोह’ के बदमाश महिलाओं के भेष में वारदात को अंजाम देते थे। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Metro पर बड़ा फैसलाः दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो के फेरों को बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि 24 अतिरिक्त फेरे की सुविधा सिर्फ हर सोमवार को हो मिलेगी। वहीं दिल्ली सरकार ने भी मेरा भारत, मेरी भागीदारी” अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर मंडे को मेट्रो डे मनाया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

