Delhi Murder: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अपराधी ताबड़तोड़ वादरात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस इन हमलों को रोकने की तो छोड़िए अपराधियों को पकड़ने में ही हांफ जा रही है। दिल्ली में दो वारदात में दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक तरफ अपराधियों ने वाटर सप्लायर को गोलियों से भून दिया। वहीं दूसरी तरफ जहांगीरपुरी में सलून में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पहली घटना बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द गांव (Delhi Pooth Khurd Murder) में हुई। बवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूठ खुर्द में सुबह-सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकरव्यक्ति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान जोगिंदर उर्फ काला (45) के रूप में हुई है।जोगिंदर पीने के पानी की सप्लाई करता था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शुरूआती जांच में पुलिस गैंगवार व पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं को घ्यान में रखकर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस वारदात में हिमांशु भाऊ और विक्की हर्डल गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरोह का नाम नहीं लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे पूठ खुर्द में फायरिंग की सूचना मिली। मृतक सुबह में अपने काम से खेत की तरफ जा रहा था। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से जोगिंदर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग स्वजनों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जबकि फोरसिंक व क्राइम टीम ने महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके।
जहांगीरपुरी में सलून में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या (Delhi Jahangirpuri Murder)
वहीं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। 20 वर्षीय युवक इरफान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इरफानसलून में काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे के करीब 4-5 युवक इरफान की सलून दुकान पर आए और तोड़फोड़ करने लगे। इरफान ने विरोध किया तो उन युवकों ने उसे मारपीट करते हुए पास की गली में ले जाकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में इरफान को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

