Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (12 अक्टूबर 2026) की खबरों में राजधानी में एक महीने तक तैनात रहेंगे 20,000 अर्धसैनिक जवान, दिल्ली पुलिस के फरमान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर AI की नजर, बंगला साहिब गुरुद्वारा विवाद में केजरीवाल के खिलाफ FIR प्रमुख रहा।

राजधानी में एक महीने तक तैनात रहेंगे 20,000 अर्धसैनिक जवान

INDI गठबंधन और विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी में तैनात करीब 20,000 अर्धसैनिक बलों के जवान अगले एक महीने तक तैनात रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों के अलावा आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली पुलिस के फरमान पर अभिजीत दीपके का पलटवार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उन्होंने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हां, अब यह विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!”

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर AI की नजर

दिल्ली में बड़े प्रदर्शनों, गणतंत्र दिवस परेड और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एजेंसियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। चेहरा पहचानने वाले स्मार्ट चश्मे, हाईटेक कैमरों से लैस ईक्षणा वैन, ड्रोन और फिंगरप्रिंट पहचानने वाले ऐप पुलिस की निगरानी व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं। इन तकनीकों की मदद से पुलिस भीड़ पर नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर व्यक्तियों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग उपकरणों की क्षमता और उनसे मिलने वाली जानकारी उनके सिस्टम तथा उपलब्ध डेटाबेस पर निर्भर करती है।

पढ़े पूरी खबर…..

बंगला साहिब गुरुद्वारा विवाद में केजरीवाल के खिलाफ FIR

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे (Bangla Sahib Gurudwara) में प्रदर्शन और कथित तौर पर धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) की शिकायत के आधार पर की गई है। कमेटी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। बंगला साहिब गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच DSGMC ने पुलिस से शिकायत की थी। कमेटी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान धार्मिक स्थल की मर्यादा का उल्लंघन किया गया। इसी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली HC बार एसोसिएशन का फैसला: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर 10 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुछ वकीलों को हिरासत में ले लिया था। इस कार्रवाई के विरोध में अब दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) ने अपने सदस्यों से आज अदालत में पेश होते समय काली पट्टी पहनने की अपील की है। बार एसोसिएशन की इस अपील को वकीलों की हिरासत के विरोध में प्रतीकात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। यह मामला मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। (पढ़े पूरी खबर)

कार चोरी के बाद बीमा क्लेम ठुकराना पड़ा महंगा: गाड़ी चोरी होने के बाद पुलिस और बीमा कंपनी को सूचना देने में कुछ दिनों की देरी के आधार पर बीमा क्लेम खारिज नहीं किया जा सकता। दिल्ली के पूर्वी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कार चोरी से जुड़े एक मामले में पीड़ित कार मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। आयोग के इस फैसले से उन वाहन मालिकों को राहत मिल सकती है, जिनके बीमा क्लेम केवल सूचना देने में देरी के आधार पर खारिज कर दिए जाते हैं। (पढ़े पूरी खबर)

अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी दादी सावित्रीबाई दीपके को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका यह बयान 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद सामने आया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के 12 जोन में 1,046 संपत्तियों पर चला बुलडोजर: दिल्ली में अवैध निर्माण और खतरनाक इमारतों के खिलाफ नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के निर्देश पर 6 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 के बीच निगम के सभी 12 जोन में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि 282 संपत्तियों को सील किया गया। निगम की कार्रवाई के दौरान 47 खतरनाक इमारतों को भी ध्वस्त किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध निर्माण पर रोक लगाने के साथ-साथ जर्जर और असुरक्षित इमारतों से होने वाले संभावित हादसों के खतरे को कम करना है। (पढ़े पूरी खबर)

AAP ने कहा- गृह मंत्री सिख समुदाय से माफी मांगें: दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब (Bangla Sahib Gurudwara)में कथित तौर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जूते पहनकर और लाठी-डंडे लेकर प्रवेश करने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से सिख समाज से माफी मांगने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में केंद्र सरकार और भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गुरुद्वारे जैसे पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़े मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में माफी मांगने की मांग की है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m