Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (5 नवंबर 2026) की खबरों में वोट बचाओ रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिली,  दिवाली के बाद दिल्ली में होगी कृत्रिम बारिश, दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए सौरव दास और आशुतोष रांका प्रमुख रहा।

वोट बचाओ रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होना भारतीय युवा कांग्रेस के 202 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। संगठन ने सात राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 60 पदाधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, रैली में अनुपस्थिति और संगठन के प्रति कथित उदासीनता को कार्रवाई की मुख्य वजह बताया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिली

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की ज्यादती की जांच कर रही कमेटी को अब तक बहुत कम शिकायतें मिली हैं। पर्याप्त जानकारी और साक्ष्यों के अभाव के चलते समिति अब तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इसे देखते हुए शीर्ष अदालत ने समिति को अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक महीने की अतिरिक्त मोहलत दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए सौरव दास और आशुतोष रांका

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) गुरुवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सामने पेश हुए। दोनों को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर अनधिकृत प्रवेश के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। समन मिलने के बाद दोनों राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश से जुड़े मामले की जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया था।

पढ़े पूरी खबर…..

दिवाली के बाद दिल्ली में होगी कृत्रिम बारिश

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने के लिए सरकार अब कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी में जुट गई है। दिवाली के बाद अगर प्रदूषण का स्तर और बढ़ता है तो दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन (Artificial rain) यानी कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। इसके लिए सरकार ने शुरुआती स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश की संभावनाओं को परखने के लिए पिछले 15 दिनों में दो ट्रायल किए हैं। ये दोनों ट्रायल दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास किए गए। दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद: नई दिल्ली। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 1300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। इस व्यवस्था के बाद इन रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले जवानों की कुल संख्या बढ़कर 2040 हो गई है। ये जवान 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ देकर युवती से रेप: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिला यूनिट को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटरपोल और भारतपोल की मदद से दुष्कर्म के आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी से भारत लाया है। आरोपी पर एक युवती को जन्मदिन की पार्टी में ले जाकर नशीला पदार्थ देने और फिर करोल बाग के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिर पल्ली मूपन उर्फ साजिर पीएम के रूप में हुई है। वह केरल के कन्नूर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। (पढ़े पूरी खबर)

दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा: दिवाली से पहले त्योहार की खरीदारी के लिए राजधानी दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद निर्माण स्थल को बंद कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह गाड़ियां मौके पर रवाना कीं। राहत और बचाव कार्य के लिए संबंधित टीमों को भी अलर्ट किया गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में बड़ा बदलाव: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर (Jantar Mantar) के आसपास अब आम लोगों और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सुरक्षा समीक्षा और राजधानी में प्रदर्शनों को लेकर बने शांतिपूर्ण माहौल के मद्देनजर पिछले कई सालों से सड़क पर लगाए गए भारी बैरिकेड्स हटाने का फैसला लिया है। बैरिकेड्स हटाए जाने के बाद जंतर-मंतर से जुड़ी सड़क पर यातायात पहले की तरह सामान्य हो गया है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। (पढ़े पूरी खबर)

सुसाइड नोट में आरोप लगाने भर से कोई अपराधी नहीं हो जाता: वैवाहिक विवादों और घरेलू कलह से जुड़े मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि खराब वैवाहिक संबंधों और शादी से उपजी पीड़ा के आधार पर पति के पूरे परिवार को आपराधिक कार्यवाही में नहीं घसीटा जा सकता। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ ठोस आरोप होना और अपराध में उनकी अलग-अलग भूमिका स्पष्ट होना जरूरी है। जस्टिस मधु जैन की पीठ ने बुधवार को सुनाए गए फैसले में वैवाहिक विवादों के दौरान पति के रिश्तेदारों को क्रूरता के आरोपों में फंसाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल वैवाहिक संबंधों में तनाव या पति-पत्नी के बीच विवाद होने से पति के परिवार के सभी सदस्यों को आपराधिक मामले में आरोपी नहीं बनाया जा सकता। (पढ़े पूरी खबर)

CJP नेता रत्ना सिंह के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने को मिली मंजूरी: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की लीगल हेड रत्ना सिंह (Ratna Singh) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की एक अदालत के न्यायिक अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की सहमति मिल गई है। मामला सोशल मीडिया पर की गई उस पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली की एक अदालत के न्यायिक अधिकारी को लेकर टिप्पणी की गई थी। दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता (आपराधिक) अमोल सिन्हा ने इस मामले में आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए उचित कदम उठाने पर सहमति जताई है। (पढ़े पूरी खबर)

CM रेखा गुप्ता को AAP की खुली चुनौती: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardaj) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खुली बहस (ओपन डिबेट) की चुनौती दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने बहस करने का न्योता दिया है।  दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक ट्वीट के जवाब में सौरभ भारद्वाज ने यह चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों को छोड़कर दिल्ली की समस्याओं और यहां के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m