Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (15 अक्टूबर 2026) की खबरों में हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, दिल्ली हाफ मैराथन के लिए मेट्रो की विशेष सेवा, CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी प्रमुख रहा।

हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे कहती हुई दिख रही थीं- ‘जब तक हर एक राम मारा ना जाए…’. ह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से बवाल मच गया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने इसे AI बताया है। वहीं सीएम ने कहा कि विपक्षियों की नजर सिर्फ इसपर रहती है कि वो क्या कहती हैं और क्या पहनती हैं।

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ लड़ाई में अब कॉकरोच जनता पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी एआईएसए (AISA) एक साथ हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। हालांकि नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। नेहा बोरा ने ही बोलना शुरू किया मौजूद लोगों ‘बंद करो’ के नारे लगाने लगे। इससे कुछ देर के लिए अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई।

दिल्ली हाफ मैराथन के लिए मेट्रो की विशेष सेवा
वेदांता हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत रविवार को तड़के सुबह से ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। DMRC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। दिल्ली में आयोजित होने वाली वेदांता हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रतिभागियों को समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने सुबह जल्दी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से माफी मांगी है। इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर अपना पक्ष रखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने शीर्ष अदालत में बिना शर्त माफी पेश की। हालांकि, पुलिस आयुक्त ने पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों को जरूरी बताते हुए उनका बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित और कानूनसम्मत कार्रवाई की गई, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की बड़ी स्थिति को टालने में मदद मिली।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग: दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सीनियर एडवोकेट सचिन पुरी ने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वी. सांब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला उठाया। उन्होंने अदालत से प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। अब इस मामले में अदालत के रुख पर नजर रहेगी। (पढ़े पूरी खबर)
पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार की पहल: दिल्ली में जल आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली के शिवाजी मार्ग स्थित JWIL Infra Limited के कार्यालय में ‘इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (IC³) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जल मंत्री ने एक विशेष इमरजेंसी रिस्पॉन्स गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी और आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया देने की क्षमता को मजबूत करना है। (पढ़े पूरी खबर)
MCD का फैसला: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत राजधानी के सभी 250 वार्डों में ऐसे पार्कों की पहचान की जा रही है, जहां केवल महिलाओं को प्रवेश की अनुमति होगी। इन पार्कों में महिलाओं के साथ बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा। योजना के तहत पार्कों के प्रवेश द्वार पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल में समय बिताने और पार्कों का इस्तेमाल करने की सुविधा देना है। (पढ़े पूरी खबर)
दिव्यांगों के लिए LPG बुकिंग बनी मुश्किल: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी आधार बायोमेट्रिक सत्यापन (Aadhaar Biometric Verification) प्रक्रिया अब सवालों के घेरे में है। खासकर दृष्टिबाधित उपभोक्ताओं को इस प्रक्रिया में परेशानी होने का मुद्दा उठाया गया है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। घरेलू LPG उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए 1 अक्टूबर से लागू किए गए इस नियम को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की गई है। (पढ़े पूरी खबर)
ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें: यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) से जुड़े मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने नया आदेश जारी किया है। अदालत ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित पते पर नए सिरे से समन भेजने का निर्देश दिया है। यह मामला विकास सांकरित्यान उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर किया गया है। अदालत ने शिकायतकर्ता को खुद समन की तामील कराने की अनुमति भी दे दी है। इसके तहत शिकायतकर्ता समन पहुंचाने वाले कर्मचारी के साथ जाकर समन की तामील करा सकेंगे। मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो और इंटरनेट बंद करने पर मोदी सरकार ने माफी मांगी: दिल्ली में ट्रेन और इंटरनेट-मेट्रो बंद करने पर मोदी सरकार ने माफी मांगी है। दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली विरोध प्रदर्शन में इंटरनेट बंद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर जानबूझकर आदेश उल्लंघन से इनकार किया है। मोदी सरकार ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि गड़बड़ी रोकने के लिए कठोर निर्णय लेना पड़ा। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने का कोई मामला नहीं है। जबकि दिल्ली पुलिस ने मेट्रो गेट बंद करने पर माफी मांगी है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

